Back to News

छत्तीसगढ़ - कलेक्ट्रेट के खनिज शाखा में लगी भीषण आग , ईट भट्ठे से जुड़े सभी दस्तावेज जल कर खाक

छत्तीसगढ़ - कलेक्ट्रेट के खनिज शाखा में लगी भीषण आग , ईट भट्ठे से जुड़े सभी दस्तावेज जल कर खाक
बलरामपुर 25 जुलाई 2024 - बलरामपुर जिले के संयुक्त जिला कार्यालय भवन में संचालित खनिज शाखा में आज तड़के आग लग गई. सूचना पर पहुंची दमकल टीम के आग पर काबू पाते तक कई अहम फाइलें जल चुकी थी. बता दे कि संयुक्त जिला कार्यालय भवन में कलेक्टोरेट सहित कई अहम विभाग संचालित होते है, उन्हीं में से एक खनिज विभाग भी है, जहां के स्टोर में रूम में आग लगना बताया जा है।

आग लगने की मुख्य वजह शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है.आगजनी से चिमनी ईट भट्ठे सहित कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं, वही दमकल की टीम का कहना है कि अलमारियों में आग लगी हुई थी, जिस पर काबू पाते हुए कुछ दस्तावेज को सुरक्षित निकाला गया है।

आगजनी की सूचना पर SDM और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए है. क्षतिपूर्ति का आंकलन किया जा रहा है।