Back to News

छत्तीसगढ़ - एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की बेरहमी से हत्या कर लाश को लगाया ठिकाने , हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

छत्तीसगढ़ - एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की बेरहमी से हत्या कर लाश को लगाया ठिकाने , हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
अम्बिकापुर 30 जनवरी 2024 - गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने से नाराज प्रेमी ने रस्सी से गला घोटकर अपने नाबालिग दोस्त को मौत के घाट उतार दिया है. हत्या करने के बाद आरोपी ने दोस्त के शव को 100 मीटर घसीटने के बाद खेत में ही फेंककर मौके से फरार हो गया. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया उससे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पूरा मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

बीते दिनो पुलिस को मणिपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में धान खेत में एक युवक के शव मिला था जिसके बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई। पुलिस ने खूनीकांड को सुलझाने के लिए FSL की टीम सहित डॉग स्क्वायड की मदद लेकर 24 घंटे के भीतर हत्या के मामले में मृतक को दोस्त को धरदबोचा। 

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि, दोस्त ने गर्लफ्रेंड को भड़का दिया था जिसके बाद उसकी प्रेमिका ने उससे ब्रेकअप कर लिया. जिसकी जानकारी लगने के बाद उसने अपने दोस्त को जैकेट की रस्सी से गला घोटकर मौत की नींद सुला दी. उसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने की कोशिश में लग गया था. गनीमत रही कि, पुलिस ने समय रहते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।