Back to News

छत्तीसगढ़ - खेल-खेल में 03 साल की मासूम आई करंट की चपेट में , मौके पर ही हुई मौत

छत्तीसगढ़ - खेल-खेल में 03 साल की मासूम आई करंट की चपेट में , मौके पर ही हुई मौत
कोरबा 12 जुलाई 2024 - कोरबा जिले में करंट लगने से 3 साल के बच्ची की मौत हो गई। घर के अंदर बच्ची खेल रही थी, तभी बिजली मीटर से निकले तार की चपेट में आ गई। हाथ में करंट लगने के बाद तार पेट में गिर गया जिससे हाथ-पेट जल गए। घटना राजगामार चौकी के केसला गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले की रहने वाले महेश दास अभी केसला गांव में किराए के मकान पर रह रहे हैं। रोजी मजदूरी का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि, महेश काम पर गया था। उसकी पत्नी घर पर काम कर रही थी। इस दौरान बेटी अंजली घर के अंदर खेल रही थी। अचानक कमरे में लगे बिजली मीटर से निकले तार की चपेट में आ गई। 

हाथ में करंट लगने के बाद तार पेट में जा गिरा। इस दौरान पेट और हाथ जल गए। जब मां कमरे के अंदर पहुंची, तो बच्ची को गिरा देख चीख- पुकार मचाने लगी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।