Back to News

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल , बिलासपुर पैसेंजर सहित 06 ट्रेने रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल , बिलासपुर पैसेंजर सहित 06 ट्रेने रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
रायपुर 13 फरवरी 2024 - रायपुर रेल मंडल के सिलयारी - मांढर रेल खंड के समपार फाटक क.-407 टोर गेट पर अप-डाउन एवं मिडिल लाइन में गर्डर लॉन्चिंग अपग्रेडेशन का काम किया जाना है. जिसके कारण रायपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कुई ट्रेनें प्रभावित होंगी. इसमें 5 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

दिनांक 15/16 फरवरी 2024 को रात्रि 1:00 बजे से 04:35 बजे तक 03 घंटे 35 मिनट का डाउन लाइन में ट्रैफिक ब्लॉक रहने के कारण गाड़ी संख्या 08728 रायपुर बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी।

01 - गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर से दिनांक 19 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी।

02 - गाड़ी संख्या 18239 कोरबा नेताजी सुभाष चंद्र बोस कोरबा से दिनांक 19 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी।

03 - गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) बिलासपुर स्टेशन से दिनांक 20 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी।

04 - गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर रायपुर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 20 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी।

05 - गाड़ी संख्या 08275  रायपुर जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल दिनांक 20 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी।

06 - गाड़ी संख्या 18260 हावड़ा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस दिनांक 19 फरवरी 2024 को हावड़ा से 2 घंटे री शेड्यूल की जाएगी।