Back to News

CAF के जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , जांजगीर चाम्पा जिले का रहने वाला है जवान मनोज

CAF के जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , जांजगीर चाम्पा जिले का रहने वाला है जवान मनोज
बीजापुर 27 जून 2024 - बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है यहां CAF के जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर सुसाईड करने की कोशिश की है, बताया जा रहा है कि घायल जवान को गम्भीर हालत में बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मामला बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना इलाके की बताई जा रही है,जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रामपुरम CAF - D कंपनी 15 वीं बटालियन में पदस्थ जवान मनोज दिनकर निवासी भोगांव, जिला जांजगीर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की है,इस घटना के बाद से कैंप में हड़कंप है।

जानकारी के मुताबिक जवान रात को ड्यूटी पर तैनात था उसी दौरान उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है, हालांकि जवान ने खुद को गोली क्यों मारी ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, घायल जवान को उपचार के बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है, वहीं CAF कंपनी के अफसर भी जिला अस्पताल पहुंच गए है।