इटावा 02 फरवरी 2024 - यूपी के इटावा में एक देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. देवर ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब भाभी अपने दोनों बच्चों को घर में पढ़ा रही थी. चीख-पुकार सुनकर परिजन महिला को लेकर अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला इटावा के उसराहार थाना क्षेत्र का है, जहां अतर सिंह का परिवार रहता है. अतर सिंह के चार बेटे हैं जिसमें दूसरे नंबर के बेटे प्रदीप कुमार की शादी मोहिनी (30) के साथ हुई थी. उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।
प्रदीप के छोटे भाई रवि कुमार की पत्नी उसकी हरकतों से परेशान होकर उसको छोड़कर चली गई थी. तभी से रवि अपनी भाभी मोहिनी पर गंदी नजर रखता था. 3 महीने पहले भी उसने भाभी के साथ छेड़खानी की थी. जिसको लेकर मोहिनी ने अपने पति प्रदीप और सास-ससुर से शिकायत की थी. लेकिन शिकायत के बाद भी रवि सुधरने का नाम नहीं ले रहा था।
मोहिनी का पति प्रदीप रोज की भांति हार्डवेयर की दुकान पर काम करने गया था. तभी रवि ने शाम को लगभग 5:00 बजे मोहिनी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश. जिस पर मोहिनी ने विरोध किया और चिल्लाना शुरू कर दिया. इसी दौरान रवि ने कुल्हाड़ी से उसपर हमला कर दिया।