Back to News

देवर ने अपनी ही भाभी का किया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, महिला की हालत देखकर..

देवर ने अपनी ही भाभी का किया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, महिला की हालत देखकर..

कटिहार 21 सितम्बर 2025 - बिहार के कटिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यँहा देवर ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छीटाबारी गांव का है। घटना को लेकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान चांदनी देवी के रूप में हुई है।

फिलहाल हत्या के पीछे का असली कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका और उसके पति के बीच पहले भी कुछ विवाद चल रहा था। घटना के समय मृतका का पति, ललन कुमार बाजार गया था। मृतिका के पति ने बताया कि इससे पहले भी उनकी पत्नी और भाभी के बीच कई बार विवाद हुआ करता था। हालांकि, इस बार का विवाद इतना गंभीर रूप ले गया कि उसकी जान तक चली गई। फिलहाल पुलिस महिला के शव को पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच कर रही है।