Back to News

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े ज्वेलरी शोरूम में ब्लास्ट , धमाके से दहला इलाका , लोगो मे मची अफरातफरी

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े ज्वेलरी शोरूम में ब्लास्ट , धमाके से दहला इलाका , लोगो मे मची अफरातफरी
रायपुर 12 मार्च 2024 - राजधानी के सदर बाजार स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में जोरदार ब्लास्ट हुआ है, घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई है। वहीं धमाका इतना जोरदार था की दुकान की ग्लास की दिवार भी टूट कर जमीन पर बिखर गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सदर बाजार स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में ऊपर की तरफ लगे 5 टन AC का कंप्रेसर फट गया और आग लग गई, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि उसकी आवाज सुनकर आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। फ़िलहाल किसी भी तरह की हताहत की खबर नहीं है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।