Back to News

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर मे भाजपा ने लगाई बड़ी सेंध , कांग्रेस में मचा हड़कंप

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर मे भाजपा ने लगाई बड़ी सेंध , कांग्रेस में मचा हड़कंप
दुर्ग 15 अप्रैल 2024 - तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं के भाजपा और दुसरे दलों में शामिल होने की ख़बरों के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक़ पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगाव से मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं।

दरअसल आज दुर्ग भाजपा के उम्मीदवार विजय बघेल की नामांकन रैली में शामिल होने सीएम विष्णुदेव साय दुर्ग पहुंचे हुए हैं। उन्ही की मौजूदगी में सीमा बघेल को सीएम ने भगवा साफा ओढ़ाया और भाजपा में शामिल किया।

सीमा बघेल का भाजपा प्रवेश होना, भूपेश बघेल को परिवारिक तौर पर भी बड़ा झटका कहा जा रहा है। भूपेश बघेल पर इस परिवारिक स्ट्राइक पर आने वाले दिनों में चुनावी राजनीति भी गरमा सकती है।