Back to News

दलित युवक पर बरसी भाजपा नेता की लाठी , VIDEO वायरल होने के बाद भाजपा नेता सहित 07 गिरफ्तार

दलित युवक पर बरसी भाजपा नेता की लाठी , VIDEO वायरल होने के बाद भाजपा नेता सहित 07 गिरफ्तार
सिवनी 20 फरवरी 2024 - मध्यप्रदेश के सिवनी से एक बार फिर बीजेपी कार्यकर्ता का बदमाशों के साथ एक आदिवासी युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा हैं कि कैसे बुजूर्ग मां के सामने ही लोहे की रॉड और लात-घुसों से आदिवासी युवक की जमकर पिटाई की जा रही है।

युवक के बेरहमी से की पिटाई का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है, कि बीजेपी कार्यकर्ता ने बदमाशों के साथ मिलकर आदिवासी युवक की पिटाई की है। वहीं, इस मामले में बरघाट पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।