Back to News

भाजपा नेत्री ने अपनी 13 साल की बेटी का ब्वॉयफ्रेंड से कराया रेप , जांच के लिए SIT गठित

भाजपा नेत्री ने अपनी 13 साल की बेटी का ब्वॉयफ्रेंड से कराया रेप , जांच के लिए SIT गठित

हरिद्वार 28 जून 2025 - उत्तराखंड के हरिद्वार में अपनी 13 वर्षीय बेटी का गैंग रेप कराने के मामले अब नया अपडेट आया है। ताजा जानकारी के अनुसार अब इस मामले की जांच SIT से कराया जाएगा। अभी तक हरिद्वार पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन अब आईजी रेंज को SIT बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने आईजी गढ़वाल रेंज को मामले की समीक्षा कर एसआईटी गठित करने का निर्देश जारी किया है।

बता दें कि हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष पर अपनी 13 वर्षीय बेटी से देह व्यापार और गैंगरेप कराने के आरोप लगे थे। इस मामले में अब उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, यह हाईप्रोफाइल मामला उस दौरान सामने आया था जब महिला के पति ने ही महिला नेत्री, उसके प्रेमी व अन्य के खिलाफ 13 वर्षीय बेटी से गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था।

महिला मोर्चा की नेता पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर बेटी का यौन शोषण कराया। पीड़िता ने पुलिस में बयान दिया था कि उसकी मां ने उसे शराब पिलाकर जंगल, होटलों और कार में इस घिनौनी वारदात के लिए भेजा था। इस मामले को लेकर चार जून को हरिद्वार जिले की रानीपुर कोतवाली में इस केस दर्ज हुआ था।

मामले में पुलिस ने आरोपी मां, उसके प्रेमी सुमित पटवाल और शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। SSP हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर इस केस की जांच के लिए SIT गठित करने की शिफारिस की थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने SSP हरिद्वार के पत्र के आधार पर आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप को पत्र भेजा। इस पत्र में निर्देश दिया गया है कि वह मामले की समीक्षा कर अपने स्तर से SIT गठित करने की कार्रवाई शुरू करें।