Back to News

आचार संहिता को लेकर BIG UPDATE - इस तारीख से लागू होगी अचार संहिता , उलटी गिनती हुई शुरू

आचार संहिता को लेकर BIG UPDATE - इस तारीख से लागू होगी अचार संहिता , उलटी गिनती हुई शुरू
नई दिल्ली 14 मार्च 2024 - लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आचार संहिता 16 मार्च की शाम के बाद कभी भी लग सकती है। राजनीतिक दलों को कई तरह के प्रतिबंधों का पालन करना पड़ेगा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं। 

पिछली बार की अपेक्षा लोकसभा चुनाव 2024 कम चरणों में संपन्न कराए जा सकते है। विश्वसनीय सूत्रों ने यह जानकारी दी है। कुछ अधिकारी सूत्र यह भी बता रहें है कि आयोग 50 घंटे के अंदर कभी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव कार्यक्रम के तारीखों की घोषणा कर सकते है।

बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 07 चरणों में चुनाव कराए गए थे। चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित कि गए थे।