रायपुर 12 जून 2024 - बलौदा बाजार जिले में सोमवार को सतनामी समाज के स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में लोगों ने कलेक्टर और एसपी ऑफिस में आग लगा दी. जिसके बाद पूरे जिले में धारा 144 लगा दी गई है. वहीं अब हिंसा की निष्पक्ष जांच के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्पेशल टीम गठित की है. इस टीम में 3 DSP, 7 TI, 8 ASI समेत 6 हेड कॉन्स्टेबल को शामिल किया गया है।
बता दें कि धरना प्रदर्शन में आए लोगों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय समेत वहां खड़ी 100 मोटरसाइकिल और 30 से अधिक चार पहिया वाहन में तोड़-फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया था. इस बीच सुरक्षा व्यवस्था में लगे 25 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी चोटें आई है।
पुलिस ने धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले और तोड़फोड़-पत्थर बाजी करते हुए, वाहन और संयुक्त कार्यालय में आगजनी करने वाले 40 से 50 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 7 FIR दर्ज की है।