Back to News

सक्ती राज महल कांड में बड़ा UPDATE - पुलिस की जांच हुई पूरी , SDOP मनीष कुंवर ने दी यह जानकारी

सक्ती राज महल कांड में बड़ा UPDATE - पुलिस की जांच हुई पूरी , SDOP मनीष कुंवर ने दी यह जानकारी

सक्ती 26 जून 2025 - सक्ती के पीला महल में बीते बुधवार की शाम हुए हमले को लेकर पुलिस की जांच लगभग पूरी हो गई है। पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार दोपहर 12 बजे सक्ती कोतवाली थाने में प्रेस कांफ्रेंस के जरिये की जाएगी। इस बात की जानकारी सक्ती SDOP मनीष कुंवर ने पुलिस मीडिया ग्रुप के जरिये दी है।

cgwebnews.in को सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक 06 से 08 लोगो को गिरफ्तार किया गया है और सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बाकी की स्थिति कल प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही स्पष्ट होगी।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है..