Back to News

TS सिंहदेव का बड़ा बयान , कांग्रेस में नेताओ की भरमार लेकिन कार्यकर्ताओं का पड़ा है आकाल

TS सिंहदेव का बड़ा बयान , कांग्रेस में नेताओ की भरमार लेकिन कार्यकर्ताओं का पड़ा है आकाल
अंबिकापुर 18 अप्रैल 2024 - लोकसभा चुनाव बेहद करीब है और इसके लिए प्रचार अभियान भी तेज हो गया है। अलग-अलग दल के बड़े नेता चुनाव प्रचार कर पार्टी और प्रत्याशी को जीत दिलाने की जुगत में लगे हुए हैं। पार्टी के स्टार प्रचारक प्रचार की रणनीति बनाकर जीत की संभावनाएं तलाश रहे हैं। 

इसी बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री TS  सिंहदेव की इलेक्शन कैम्पेनिंग जारी है जहां TS सिंहदेव न सिर्फ तपती दोपहरी में प्रचार कर रहे हैं बल्कि कार्यकर्ताओं को भी रिचार्ज कर रहे हैं। एक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दोरान TS सिहदेव ने कहा, कि कार्यकर्ता अलग थलग हैं। कांग्रेस में नेता तो हैं मगर कार्यकर्ता नहीं है। छग में 3 सीटों पर कांग्रेस को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, 8 सीटो पर कांग्रेस जीत सकती है। 

TS सिंहदेव ने कहा, कि पारिवारिक कारणों से इस बार समय कम दे रहा हूं। मगर, आगे भी पार्टी के लिए प्रचार करता रहूंगा। चिन्तामणि महराज राजनीति में है, ऐसे में उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है। मैं सरगुजा की जनता से दूर हो गया था। ऐसी शिकायत मिली है। अब आगे 4 साल हर सप्ताह एक ब्लाक में पहुंचूंगा।