Back to News

सक्ती से बड़ी खबर - तीन साल से फरार पटवारी कुंज बिहारी बैसवाड़े बिलासपुर से गिरफ्तार

सक्ती से बड़ी खबर - तीन साल से फरार पटवारी कुंज बिहारी बैसवाड़े बिलासपुर से गिरफ्तार
सक्ती 26 जनवरी 2024 - शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना कर फर्जीवाड़े के फरार आरोपी कुंज बिहारी बैसवाड़े को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है सक्ती SSP एम आर आहिरे के द्वारा लंबे समय से फरार आरोपी तत्कालीन पटवारी कुंज बिहारी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। 

इसी कड़ी में दिनांक 26 जनवरी 2024 को सक्ती पुलिस को सूचना मिली की फरार पटवारी कुंज बिहारी बैसवाड़े बिलासपुर में मौजूद है जिस पर SSP ने तत्काल विशेष टीम बना कर बिलासपुर के लिए रवाना किया जहां से पटवारी कुंज बिहारी बैसवाड़े को गिरफ्तार कर सक्ती लाया गया।

बता दे कि सक्ती के तत्कालीन पटवारी कुंज बिहारी बैसवाड़े पर शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना करने पर तत्कालीन नायब तहसीलदार शिव कुमार डनसेना ने शिकायत पर जांच कार्यवाही के बाद सक्ती थाने में हेमलता बंसल पति जगदीश बंसल और पटवारी कुंज बिहारी बैसवाड़े के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का आवेदन प्रस्तुत किया था।

जिस पर सक्ती थाने में दोनो के हेमलता बंसल पति जगदीश बंसल और पटवारी कुंज बिहारी बेसवाड़े के खिलाफ दिनांक 04 सितंबर 2021को धारा 420, 467, 468, 471, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी पटवारी कुंज बिहारी बैसवाड़े फरार चल रहा था वही हेमलता बंसल पति जगदीश बंसल की गिरफ्तारी की जा चुकी थी।

फरार पटवारी कुंज बिहारी बैसवाड़े को आज दिनांक 26 जनवरी 2024 को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया है। उल्लेखनीय है कि पटवारी कुंजबिहारी बैसवाड़े को वर्ष 2011 के इसी प्रकार के एक मामले में न्यायालय के द्वारा सजा भी दी जा चुकी है।

संपूर्ण कार्यवाही में सक्ती नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में ASI शंकर साहू , आरक्षक श्याम गबेल , महासिंह सिदार रघुराज और निरीक्षक अमित सिंह के विशेष दस्ते ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।