Back to News

जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - सरकारी क्वाटर में संदिग्ध हालत में मिली आरक्षक और अज्ञात महिला की लाश

जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - सरकारी क्वाटर में संदिग्ध हालत में मिली आरक्षक और अज्ञात महिला की लाश
जांजगीर चाम्पा 09 जनवरी 2024 - जिले में स्थित 11वीं बटालियन के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। हैरानी बात हैं कि जिस आवास पर जवान ने ख़ुदकुशी की हैं वही बिस्तर पर एक महिला की भी लाश बरामद हुई हैं। दोनों की एकसाथ मौत की आशंका जताई जा रही हैं।

बटालियन के सरकारी आवास में एकसाथ दो-दो लाश मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल हैं। खबर पाते ही जिले के एसपी , एएसपी दल-बल मौके पर पहुँच गए हैं। वे घटनास्थल का बारीकी सी मुआयना कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया दोनों ही लाशों के चार से पांच दिन पुराने होने की बात सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना की पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं।