Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - तेज रफ्तार बस ने तीन लोगों को कुचला , तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - तेज रफ्तार बस ने तीन लोगों को कुचला , तीनो की मौके पर ही मौत
मनेंद्रगढ़ 14 जनवरी 2023 - इस वक्त मनेंद्रगढ़ जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा एक तेज रफ्तार बस तीन लोगों को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज जारी है. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची जनकपुर पुलिस जांच में जुट गई है. यह घटना जनकपुर के तिराहा पर हुई।

जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस अमरकंटक से वापस भरतपुर विकासखंड के माड़ीसरई जा रही थी. इस दौरान बस अनियंत्रित हो गई और जनकपुर तिराहे पर अंडा दुकान चलाने वाले व्यक्ति और वहां मौजूद दो लोगों को कुचलते हुए पेड़ से जा टकराई. हादसे में बस की चपेट में आए तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बस में सवार लगभग 60 से 70 यात्रियों में से 15 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि माड़ीसरई से बस बुक कर तीर्थ यात्री अमरकंटक गए थे. वहाँ से वापस लौटते वक्त श्रद्धलुओं से भरी बेकाबू बस जनकपुर के तिराहा के पास लोगों को चपेट में लेते पेड़ से टकरा गई. हादसे में जान गवाने वाले तीनों मृतक जनकपुर के रहने वाले थे।