Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - भाजपा नेता असीम राय को गोली मारने वाला शूटर विकास तालुकदार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - भाजपा नेता असीम राय को गोली मारने वाला शूटर विकास तालुकदार गिरफ्तार
कांकेर 13 जनवरी 2024 - कांकेर जिले के पखांजूर में पिछले दिनों हुई भाजपा नेता की हत्या मामले में पुलिस के साथ बड़ी सफलता लगी हैं। पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय को गोली मारने वाला शूटर विकास तालुकदार को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने आरोपी विकास तालुकदार के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। बता दे कि इस हत्याकांड के 11 आरोपियों को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा नेता असीम राय की हत्या से नाराज कार्यकर्ताओं ने आरोपी बप्पा गांगुली और विकास पाल का पुतला फूंका है। भाजपा कर्यकर्ताओं ने असीम राय की हत्या की सुपारी देने वाले को सजा देने की मांग करते हुए पुराना बाजार चौक में पुतला दहन किया है। बता दें कि, भाजपा नेता असीम राय की हत्या के लिए 7 लाख रुपए की सुपारी दी थी।