Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सत्र के दौरान सदन में विधायक को आया हार्टअटैक , हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सत्र के दौरान सदन में विधायक को आया हार्टअटैक , हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
रायपुर 20 फरवरी 2024 - कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को हार्टअटैक आया है। उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा में ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

डाक्टरों के मुताबिक माइनर अटैक है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। इधर घटना के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनसे मिलने पहुंचे हैं।

डाक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बस्तर के विधायक विक्रम मंडावी भी उनसे मिलने पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक विधानसभा में ही कवासी लखमा ने बैचेनी और घबराहट के साथ पसीने आने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें तुरंत रायपुर अस्पताल में भर्ती गया। फिलहाल डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।