Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजभवन के पास खड़ी सरकारी कार में लगी भीषण आग , मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजभवन के पास खड़ी सरकारी कार में लगी भीषण आग , मचा हड़कंप
रायपुर 23 जनवरी 2023 - राजधानी रायपुर में राजभवन के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सरकारी कार में आग लग गयी। लोग जब तक कुछ समझ पाते इतनी देर में आग तेजी से भड़क गयी और देखते ही देखते कार के सामने का हिस्सा धू-धूकर पूरी तरह जल गया। इस हादसे में गनीमत ये रही कि कोई भी कार के अंदर मौजद नही था। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। 

बताया जा रहा है आज देर शाम राजभवन के सामने अचानक एक खड़ी कार में आग लग गयी। घटना की जानकारी मिलते ही आग को बुझाने का प्रयास किया गया। कार क्रमांक CG 02 7758 सरकारी विभाग की कार बतायी जा रही है। जिसे कि विकास भवन के किसी अधिकारी का आबंटित किया गया है।

कार में आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। तब तक कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से जल गया। कार में आग कैसे लगी इस बात का खुलासा नही हो सका है पुलिस कार में शार्ट सर्कीट से लगने की आशंका जता रही है।