Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
कांकेर 19 अप्रैल 2024 - इस वक्त कांकेर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने दो बच्चों को फांसी लगाई, जिसके बाद खुद फंदे पर लटक गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला की 3 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी थे लेकिन अचानक ये खौफनाक कदम उठाने से पूरे परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।