Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के घर पर IT की दबिस , खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के घर पर IT की दबिस , खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज
रायपुर 31 जनवरी 2024 -  छत्तीसगढ़ में लगातार आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी है। वहीं एक बार फिर IT की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ये कार्रवाई कंही और नहीं बल्कि पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर पर की गई है। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर स्थित केना बांध इलाके स्थित और रायपुर विधायक कालोनी स्थित पूर्वमंत्री अमरजीत भगत के घर पर IT की दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार टीम कल रात से ही रवाना कर दी गई थी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के IT टीम की संयुक्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि 10 से अधिक अधिकारी कर्मचारी पहुंचे अमरजीत के निवास पहुंचे हुए हैं और घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

बता दें कि इसमें एमपीसीजी सर्किल के अधिकारी शामिल हैं। यह टीम पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, भिलाई में चौहान बिल्डर अमर हूरा, हर पाल अरोरा, कैलाश बजाज को घेरा है।