Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - मालगाड़ी हुई हादसे के शिकार , रायगढ़ - बिलासपुर रेल मार्ग हुआ प्रभावित

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - मालगाड़ी हुई हादसे के शिकार , रायगढ़ - बिलासपुर रेल मार्ग हुआ प्रभावित
रायगढ़ 12 जुलाई 2024 - इस वक्त रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहाँ मालगाड़ी के दो बोगी पटरी से उतर गए है। बिलासपुर  रेल मार्ग के किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई। 

बताया जा रहा है कि घटना से मुंबई -  हावड़ा रेल मार्ग प्रभावित हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद है। देर रात तक व्यवस्था सुधरने की बात कही जा रही।

खबर अपडेट हो रही है..