Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - पूर्व स्कूल शिक्षामंत्री के वाहन पर पथराव , हमले में बाल-बाल बचे मंत्री

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - पूर्व स्कूल शिक्षामंत्री के वाहन पर पथराव , हमले में बाल-बाल बचे मंत्री
सूरजपुर 30 अप्रैल 2024 - पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम के काफिले पर पथराव हुआ है इस घटना में प्रेम साय सिंह टेकाम बाल-बाल बच गये लेकिन उनके वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि प्रतापपुर के बंशीपुर गांव के पास पथराव की ये घटना हुई है। इस घटना को लेकर भटगांव थाने में प्रेमसाय सिंह ने आवेदन दिया है। मामले की भटगांव पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व स्कूल शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम लोक सभा चुनाव के प्रचार के पश्चात बंशीपुर गांव में भोजन करने गए थे। यहां से वापसी के दौरान देर रात बंशीपुर ग्राम पंचायत में उनके इनोवा वाहन पर पत्थर फेंके गए, जिससे सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस घटना की लिखित शिकायत पूर्व मंत्री के पीएसओ द्वारा भटगांव थाने में दी गई है। इस घटना को लेकर प्रतापपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सिंह देव ने कहा है कि इस प्रकार की घटना आचार संहिता के समय होना निंदनीय है।