Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - मिट्टी की खदान ढहने से पाँच ग्रामीण दबे , तीन ग्रामीणों की मौत , बचाव कार्य जारी

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - मिट्टी की खदान ढहने से पाँच ग्रामीण दबे , तीन ग्रामीणों की मौत , बचाव कार्य जारी
कोरबा 22 फरवरी 2024 - इस वक्त कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां SECL की दीपका कोयला खदान में अवैध तरीके से कोयला खनन करने के दौरान मट्टी धसक गयी। इस हादसे में मिट्टी में 5 ग्रामीण दब गये। बताया जा रहा है कि घटना के बाद किसी तरह 2 ग्रामीण अपनी जान बचाकर बाहर निकल गये, वहीं मिट्टी की ढेर में दबने से 3 ग्रामीणों की मिट्टी में दबकर मौत हो गई।

इस हादसे की खबर से हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस और SECL के अधिकारी मौके पर मौजूद है।

बताया जा रहा है कि दीपका माइंस के बंद पड़े खदान के इस हिस्से में केंवटा डबरी और शुआ भोड़ी क्षेत्र के ग्रामीण अक्सर अवैध तरीके से कोयला निकालने जाते है। रोज की तरह आज भी क्षेत्र के ग्रामीण माइंस के बंद पड़े हिस्से में कोयला चोरी करने के लिए घुसे हुए थे। खदान में सुरंग की तरह गड्ढा खोदकर ग्रामीण कोयला निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक खदान की मिट्टी धसक गयी। 

इस घटना में पाँच ग्रामीण मिट्टी की ढेर में दब गये। आनन फानन में किसी तरह मौके पर मौजूद दूसरे ग्रामीणों द्वारा अमित और लक्ष्मण मरकाम नामक युवक को मिट्टी से बाहर निकाला गया वहीं तीन अन्य ग्रामीण शत्रुघन कश्यप , प्रदीप कुमार कमरो और लक्ष्मण ओढ़े नामक युवक मिट्टी में ही दबे रह गए।