Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - उप सरपंच की गला रेतकर हत्या , गांव में दहशत का माहौल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - उप सरपंच की गला रेतकर हत्या , गांव में दहशत का माहौल
सुकमा 11 अगस्त 2024 - इस वक्त सुकमा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां बीती रात नक्‍सल प्रभावित नागाराम गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में उपसरपंच हेमला सुकला की गला रेतकर हत्या कर दी। 

नक्सलियों की केरलापाल कमेटी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है और पर्चे के माध्यम से मृतकों के साथ 18 अन्य लोगों को भी मौत की सजा सुनाई है। इस घटना से गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है।