Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - पूरे प्रदेश में कांग्रेस आज करेगी मुख्यमंत्री का पुतला दहन , PCC ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - पूरे प्रदेश में कांग्रेस आज करेगी मुख्यमंत्री का पुतला दहन , PCC ने जारी किया आदेश
रायपुर 22 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में आज कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी किया है। इसमें आज शाम 5 बजे विरोध प्रदर्शन करने और पुतला दहन करने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को असम में रोकने की कोशिश के विरोध में किया जाएगा।


PCC की तरफ से जिलाध्यक्षों को जारी पत्र में कहा गया है कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो 14 जनवरी को मणिपुर में शुरू हुई थी सफलतापूर्वक मणिपुर , नागालैंड , अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरी है और अब असम में प्रवेश कर गई है। लोगों के दिलों को छूने वाली यह यात्रा हमारे देश में युवाओं , महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले लोगों के लिए न्याय की मांग कर रही है।

हमारे मुद्दे को दबाने के ऐसे जबरदस्त प्रयासों के सामने, यह जरूरी है कि हम दृढ़ और एकजुट रहें। हमारा सामूहिक प्रतिरोध केवल इन हमलों की प्रतिक्रिया नहीं है, यह न्याय के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता की घोषणा है। हम कुछ लोगों की हताशा भरी हरकतों को हमें अपने मिशन से डिगाने की इजाजत नहीं दे सकते।

AICC द्वारा जारी निर्देशानुसार आपसे आग्रह है कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में षडयंत्र पूर्वक किये जा रहे हमले के विरोध में आज 22 जनवरी को सायं. 05 बजे प्रदेश के समस्त जिला मुख्यलायों में स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्व शरमा का पुतला दहन कर विरोध - प्रदर्शन करें।