Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्वास्थ्यकर्मी की हत्या के आरोप में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्वास्थ्यकर्मी की हत्या के आरोप में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरफ्तार
गरियाबंद 09 जनवरी 2024 - मामूली विवाद पर स्वास्थ्यकर्मी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी CMO केशलाल साहू समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. मृतक के परिजनों ने CMO व उनके साथियों पर नेमसिंग ध्रुव से मारपीट व हत्या करने का आरोप लगाया था. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्दर का है। 

SDOP पुष्पेंद्र नायक ने बताया, 13 नवम्बर को CMO की पिटाई से स्वास्थ्य कर्मी की मौत का मामला सामने आया था. युवक की मौत के बाद आदिवासी समाज ने मोर्चा खोला था. इस घटना को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश था और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 11 जनवरी को थाना घेराव की चेतावनी दी थी।

इस मामले में CMO केशलाल साहू , टेमन लाल साहू , नोशराम साहू , देवराज साहू , राकेश रोशन साहू को गिरफ्तार किया गया है। केशराम साहू आरंग क्षेत्र के समोदा नगर पंचायत में CMO है। 

ग्राम सेंदर मे दीपावली पर्व के दिन गौरी गौरा विसर्जन के दरमियान मामूली विवाद में स्वास्थ्य कर्मी नेमसिंह ध्रुव और CMO केशलाल के बीच हाथापाई हुई. मारपीट ने इतनी तूल पकड़ ली की CMO और उनके सहयोगियों ने नेमसिंह की जमकर पिटाई कर दी. घटना में बुरी तरह से घायल युवक नेमसिंह ध्रुव की इलाज के दरमियान मौत हो गई।

बता दें कि मृतक नेमसिंह ध्रुव स्वास्थ्य विभाग गोहरापदर में मलेरिया कर्मचारी के रूप में पदस्थ था।