Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव सड़क हादसे का शिकार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव सड़क हादसे का शिकार
बिलासपुर 11 जुलाई 2024 - इस वक्त बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एक सड़क हादसे में बाल - बाल बच गये। रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में प्रबल प्रताप जूदेव को चोटें भी आयी है। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की बताया जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक प्रबल प्रताप जूदेव रायपुर से बेलगहना में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे।