Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या
पखांजूर 07 जनवरी 2024 - इस वक्त कांकेर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के जिला उपाध्यक्ष असीम राय को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। 

जानकारी के मुताबिक कान के नीचे गोली लगी थी। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी ने ट्रक यूनियन के सामने असीम राय को गोली मारी , यह घटना पखांजूर थाना से आधा किलोमीटर दूर के पुराना बाजार की बतायी जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है...