Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - आम आदमी पार्टी के नेता ने भाजपा नेता को मारी गोली , इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - आम आदमी पार्टी के नेता ने भाजपा नेता को मारी गोली , इलाके में मची सनसनी
रायगढ़ 04 मार्च 2024 - इस वक्त रायगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है जँहा भाजपा कार्यकर्ता पर गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेता ने अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मारी है।

बताया जा रहा है कि अमर अग्रवाल ने गोपाल गिरी को पीछे से गोली मारी है गोली भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी के कंधे के नीचे लगी है. आनन-फानन में घायल गोपाल गिरी को खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी के चलते AAP नेता अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मार दी. यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी चिड़िया मारने वाली छर्रे वाली बंदूक से गोली चलाई है. हालाकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है कि गोली किस तरह के बंदूक से चलाई गई है।