Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - OYO में 6वी की छात्रा से रेप , परिचित ने दिया वारदात को अंजाम , छात्रा का ईलाज जारी

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - OYO में 6वी की छात्रा से रेप , परिचित ने दिया वारदात को अंजाम , छात्रा का ईलाज जारी
दुर्ग 11 फरवरी 2024 - दुर्ग में नाबालिग स्कूली छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 6वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को उसके परिचय के शख्स ने अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से दहशत में आयी पीड़ित छात्रा ने जब इस घटना का खुलासा किया तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा से रेप की ये घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले के चिखली का रहने वाला नरेंद्र अग्रवाल शनिवार को भिलाई गया हुआ था। यहां उसने अपने परिचित की 6वीं क्लास में पढ़ने बेटी से मिला। जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा को अपने साथ घुमाने के बहाने जेवरा सिरसा के सुनसान इलाके में ले गया और रेप की घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म की इस घटना के बाद नाबालिग को ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी। इससे आरोपी डर गया और लड़की को नेहरू नगर में ही छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद दहशत में आयी छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची। जहां छात्रा की बिगड़ती हालत और ओवर ब्लीडिंग देखकर घर वालों के होश उड़ गए। बच्ची ने पूरी घटना की जानकरी परिवार वालों को बताई। इसके बाद परिजन सुपेला थाना पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पूछताछ में पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसे कार में बंदूक की नोक पर किडनैप किया गया और बाद में OYO होटल में उसके साथ रेप किया गया।

पुलिस की माने तो जांच में OYO होटल और कार से किडनैपिंग की बात गलत निकली है। सुपेला और मोहन नगर पुलिस ने मिलकर मामले की जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र अग्रवाल दुर्ग जिले के चिखली क्षेत्र का रहने वाला है। वो शादीशुदा है और हमाली का काम करता है। मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।