Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - एक ही परिवार के 05 लोगो की बेरहमी से हत्या , इलाके में दहशत का माहौल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - एक ही परिवार के 05 लोगो की बेरहमी से हत्या , इलाके में दहशत का माहौल
सारंगढ़ 18 मई 2024 - सारंगढ़ जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 22 किलो मिटर दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चादंन) में एक ही परीवार के 5 लोगों की एक आरोपी ने हत्या कर दी. उसके बाद हथियारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खबर अपडेट की जा रही है..