Back to News

बड़ी खबर - PM मोदी इस तारीख को लेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ , राष्ट्रपति भवन में तैयारी शुरू

बड़ी खबर - PM मोदी इस तारीख को लेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ , राष्ट्रपति भवन में तैयारी शुरू
नई दिल्ली 05 जून 2024 - लोकसभा चुनाव के नतीजे अब आ चुके है। बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन एक बार फिर से केंद्र में सत्ता काबिज करने जा रही है। यानी तीसरी बार भाजपा केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच खबर है कि पीएम मोदी 9 जून को तीसरी बार पीएम पद का शपथ ले सकते हैं।

खबर यह भी है कि राष्ट्रपति भवन में इसकी तैयारियां शुरू हो गई है और 5 से 9 जून तक राष्ट्रपति भवन विजिटर्स के लिए बंद रहेगा। हालंकि इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि नतीजों के अनुसार एनडीए को लगभग 292 सीटें मिलती दिख रही हैं। इंड‍िया गठबंधन को इस चुनाव में 233 सीटें म‍िलती नजर आ रही हैं।

इससे पहले सूत्रों की ओर से संभावना जताई गई थी क‍ि शपथ ग्रहण समारोह भारत मंडपम या कर्तव्‍य पथ पर आयोजित हो सकता है। इसे भारत की सांस्‍कृत‍िक विरासत के प्रदर्शन के रूप में भी आयोजित करने की तैयारी है, जिसमें संभवतः साउंड और लाइट शो भी हो सकता है। इसमें विदेशी सरकारों के प्रत‍िनिध‍ियों को भी बुलाया जा सकता है।