Back to News

बड़ी खबर - लोकसभा प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत , फिर से होगी चुनाव की प्रक्रिया

बड़ी खबर - लोकसभा प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत , फिर से होगी चुनाव की प्रक्रिया
बैतूल 09 अप्रैल 2024 - इस वक़्त बैतूल से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा लोकसभा प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। ये बसपा पार्टी के प्रत्याशी अशोक भलावी है जिनका आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे चुनावी दौरे से अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। 

आनन-फानन में अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने शाम 4 बजकर 16 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन के बाद अब बैतूल सीट पर नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया हो सकती है।