Back to News

बड़ी खबर - दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से गोदकर वकील की हत्या , इलाके में मची सनसनी

बड़ी खबर - दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से गोदकर वकील की हत्या , इलाके में मची सनसनी
रांची 02 अगस्त 2024 - रांची के सुखदेव नगर इलाके में अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार दोपहर हुई इस वारदात की सूचना पाकर कोतवाली इलाके के DSP सहित कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। हत्या किसने की और इसकी वजह क्या है, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वारदात को लेकर रांची के अधिवक्ताओं में गुस्से का उबाल है।

बताया जा रहा है कि अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम स्थित अपने घर के पास एक दुकान में कागजात की जेरॉक्स कराने गए थे, तभी एक व्यक्ति ने उनके पेट, पीठ और सिर पर चाकू से कई वार किए। वह बुरी तरह घायल हो गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन हमलावर भागने में सफल रहा।

घायल अधिवक्ता को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि यह किसी रंजिश का परिणाम हो सकता है। घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है।

अधिवक्ता गोपाल कृष्ण रांची सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। उनकी हत्या की खबर मिलते ही सिविल कोर्ट बार के तमाम अधिवक्ता उत्तेजित हो उठे। जिला बार एसोसिएशन की आपात बैठक चल रही है। इसके बाद वे विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।