Back to News

बड़ी खबर - सर्किट हाउस में लगी भीषण आग , बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री , मचा हड़कंप

बड़ी खबर - सर्किट हाउस में लगी भीषण आग , बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री , मचा हड़कंप
बड़वानी 23 मार्च 2024 - मध्य प्रदेश के बड़वानी में सर्किस हाउस में भीषण आगजनी हो गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पहुंचने से पहले यह बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे की वजह से वहां रखे कई सामान जलकर राख हो गए। जानकारी के मुताबिक शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बड़वानी सर्किट हाउस में विश्राम कर सकते थे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले वहां भयानक आग लग गई। 

इस आगजनी में VIP रूम में लगे 2 एसी , टीवी , सोफा , इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जलकर खाक हो गये हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले इस तरह आगजनी की घटना बेहद गंभीर मानी जा रही है। 

इस आग की वजह से कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। हालांकि अब इस मामले की जांच की जाएगी और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।