नई दिल्ली 03 फरवरी 2024 - राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. CM गहलोत ने कहा कि वे पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे और शुक्रवार को चिकित्सकों की सलाह पर कराई गयी जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, पिछले कुछ दिनों से बुखार होने के कारण आज डॉक्टर की सलाह पर जांच करवाई, जिसमें कोविड और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. इस कारण अगले सात दिन तक मुलाकात नहीं कर सकूंगा. इस बदलते मौसम में आप सब भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।