Back to News

बड़ी खबर - बदले गए 05 जिलों के कलेक्टर , मंत्रालय से देर रात जारी हुआ आदेश

बड़ी खबर - बदले गए 05 जिलों के कलेक्टर , मंत्रालय से देर रात जारी हुआ आदेश
लखनऊ 14 जुलाई 2024 - इस वक्त उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा 5 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।

मंत्रालय से देर रात जारी आदेश के मुताबिक इंद्रमणि त्रिपाठी को डीएम औरैया बनाया गया है तो वहीं, चंद्र विजय सिंह डीएम अयोध्या बन गए हैं. बद्रीनाथ सिंह को डीएम सोनभद्र बनाया गया है. इसके अलावा देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल बनी हैं और नीतीश कुमार एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम बनाए गए हैं. इसके अलावा बदायूं के डीएम मनोज भी हटाए गए हैं।