Back to News

बड़ी खबर - सड़क हादसे में घायल हुए मुख्यमंत्री , सिर पर आई चोट , काफिले कार से टकराई CM की कार

बड़ी खबर - सड़क हादसे में घायल हुए मुख्यमंत्री , सिर पर आई चोट , काफिले कार से टकराई CM की कार
कोलकाता 24 जनवरी 2024 - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है ममता बनर्जी को एक कार हादसे में चोट आई है. हादसा उस समय हुआ जब वह बर्धमान से एक बैठक से लौट रही थीं. हादसे के दौरान कार अचानक ब्रेक लगाने से ममता के माथे में चोट लग गई. हालांकि हादसे के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की कार जब चल रही थी तो उसी दौरान रास्ते में एक ऊंची जगह आ गई. इसके चलते ड्राइवर को तेजी से ब्रेक लगाना पड़ा. अचानक ब्रेक लगने से कार में बैठे लोग असंतुलित हो गए, जिसके चलते ममता के माथे पर चोट लग गई। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है.

जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी बर्धमान जिले में एक सार्वजनिक सेवा वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थीं. वहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से वापस आना था. लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. ऐसे में उन्हें सड़क के रास्ते कार से कोलकाता के लिए रवाना होना पड़ा. रास्ते में उनकी कार एक अन्य वाहन के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।