Back to News

बड़ी खबर - शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव , अब इस तारीख को नरेंद्र मोदी लेंगे PM पद की शपथ

बड़ी खबर - शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव , अब इस तारीख को नरेंद्र मोदी लेंगे PM पद की शपथ
दिल्ली 06 जून 2024 - लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद NDA सरकार के शपथ ग्रहण की कवायद तेज हो गई है. शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर नया अपडेट आया है. सूत्रों के मुताबिक, 08 जून की जगह अब 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. यानी नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ 09 जून को ले सकते हैं।

मंत्रिमंडल को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है. इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नई सरकार के गठन को लेकर विचार- विमर्श किया. साथी दलों को एडजस्ट पर मंथन किया जा रहा है. संभव है कि NDA सांसद शुक्रवार को बैठक करेंगे और औपचारिक रूप से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनेंगे. उसके बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण की रूपरेखा बता दी जाएगी।