Back to News

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका , 50 से अधिक कांग्रेस नेताओं को IT का नोटिस , 13 फरवरी को होगी पूछताछ

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका , 50 से अधिक कांग्रेस नेताओं को IT का नोटिस , 13 फरवरी को होगी पूछताछ
भोपाल 12 फरवरी 2024 - लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई नेताओं को नोटिस भेज कर पिछले 7 सालों के ट्रांसेक्शन का ब्यौरा  मांगा हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर नोटिस पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं को मिले हैं।

कांग्रेस के जिन सीनियर नेताओं को भी इनकम टैक्स के नोटिस मिले हैं उनमें भिंड लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जररीया , कांग्रेस नेता गोविंद गोयल और मधु भगत का भी नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस विधायक विक्रान्त भूरिया को भी IT ने समन भेज कर 13 फरवरी को दिल्ली IT हेडक्वार्टर में हाजिर होने के निर्देश दिया हैं।

जारी नोटिस में लिखा है कि पिछले 7 सालों के बैंक ट्रांजेक्शन से संबंधित सवालों पर पूछताछ होना है। वहीं कांग्रेस दावा कर रही है कि ये विपक्ष को दबाने की कोशिश हो रही है। बीजेपी सरकार ED , CBI और IT के जरिए कांग्रेस को कुचलने की कोशिश कर रही है। उधर बीजेपी का कहना है कि जिसने गड़बड़ी की होगी वो जल्द पकड़ में आ जाएगा।