Back to News

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका , प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के कई बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका , प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के कई बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा
रायपुर 16 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेशाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि, मंगलवार को आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी , प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी और प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में जोर शोर से चुनाव प्रचार के साथ ही चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाए।

इन नेताओं ने दिया इस्तीफा

प्रदेश अध्यक्ष- कोमल हुपेंडी
प्रदेश उपाध्यक्ष- आनंद प्रकाश मिरी
प्रदेश सचिव- विशाल केलकर
प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग- रविंद्र सिंह ठाकुर
प्रदेश अध्यक्ष एससी विंग- धरम भार्गव
प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विंग- कमल कांत साहू
प्रदेश अध्यक्ष एसटी विंग- बसंत कुजूर