रायपुर 08 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने गुरुवार देर शाम कई IAS और IPS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कन्नौजे को अब जिला पंचायत CEO बनाकर बालोद भेजा गया है।
वहीं सूरजपुर के SDM लक्ष्मण तिवारी को सुकमा जिले का जिला पंचायत CEO बनाया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।
राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के छह अधिकारियों का भी तबादला किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक 2019 बैच के IPS निखिल अशोक कुमार रखेचा को अतिरिक्त पुलिस अक्षीधक सुकमा की जिम्मेदारी दी गई है। 2020 बैच के IPS रॉबिन्सन गुरिया को नारायणपुर ASP , 2020 बैच के IPS राजनाला स्मुतिक को दंतेवाड़ा ASP की जिम्मेदारी दी गई है।
2020 बैच के IPS संदीप कुमार पटेल को SDOP / ASP भानुप्रतापपुर , 2020 बैच के IPS विकास कुमार को कबीरधाम ASP और 2020 बैच के IPS मयंक गुर्जर को मोहला- मानपुर - अंबागढ़ चौकी ASP की जिम्मेदारी दी गई है।