सक्ती 08 फरवरी 2024 - सक्ती कलेक्टर नूपुुर राशि पन्ना ने लापरवाही बरतने पर एक स्वास्थ्य कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक चन्द्र किशोर साहू को कार्य में लापरवाही बरतने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के तहत् निलंबित किया है।
बता दे कि सक्ती जिला गठन के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों - कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसके बावजूद RHO उप स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती चन्द्र किशोर साहू द्वारा कार्य से अनुपस्थित रहने और शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में चंद्र किशोर साहू का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डभरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।