Back to News

पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बनना शिक्षक पति को पड़ा भारी , पत्नी के प्रेमी ने दी खौफनाक मौत

पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बनना शिक्षक पति को पड़ा भारी , पत्नी के प्रेमी ने दी खौफनाक मौत
कानपुर 30 जनवरी 2024 - पत्नी के अवैध संबंध में रोड़ा बने पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जिंदा जलवा दिया। कमरे में बंद मृतक ने भाई को मामले की सूचना दी। भाई ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और मृतक का भाई जबतक वहां पहुंचते तबतक काफी देर हो चुकी थी।

पनकी में रविवार दोपहर पत्नी के प्रेमी ने अपने साथियों संग मिलकर शिक्षक पति को कमरे में बंदकर जिंदा फूंक दिया। आग से खुद को घिरा देख शिक्षक ने फोन से अपने छोटे भाई को घटना की जानकारी दे दी। भाई ने जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शिक्षक को बाहर निकाला  लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने एक हत्या के आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया। मृतक सरकारी शिक्षक के भाई ने उनकी पत्नी समेत चार पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

मूलरूप से फतेहपुर जनपद के देवरी बुजुर्ग गांव निवासी दयाराम (45) कानपुर देहात के सिकंदरा रसधान के बुधौली गांव स्थित ग्राम विकास इंटर कालेज में शिक्षक थे। दयाराम की शादी जहानाबाद के भैसौली गांव निवासी संगीता देवी से वर्ष 2009 में हुई थी। सितबंर 2023 में दयाराम ने संगीता को बिधनू के हरबसपुर गांव निवासी ढाबा संचालक पवन के साथ आपत्तिजनक स्थितियों में पकड़ लिया था। इसके बाद से दयाराम पत्नी से अलग रहते थे।

डीसीपी पश्चिम ने बताया कि पनकी में शिक्षक का जला हुआ शव मिला है मामले में मृतक के भाई ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जांच कर कार्रवाई की जा रही है।