लखनऊ 10 मार्च 2024 - आगामी दिनों देश में लोकसभा चुनाव होने को है। लेकिन इससे पहले सीएम योगी अपने प्रदेश की महिलाओं को होली का बड़ा तोहफा दिया है। इसका सीधा लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को होने वाला है। दअरसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिवाली पर गरीब परिवार की महिलाओं फ्री सिलेंडर दिया था। जिसके बाद अब होली से पहले 1.75 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर देने जा रही है।
बता दें कि योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के गरीब परिवारों को साल में दो सिलेंडर फ्री में देने का वादा किया था। पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर मिलने जा रहा है। योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपये का बजट भी पारित कर चुकी है।
योजना में प्रथम चरण के अंतर्गत दीपावली पर्व के लिए लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में एक नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक तक कुल 80.30 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई। द्वितीय चरण में अब होली पर्व के अवसर पर लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया है।