रायपुर 14 अप्रैल 2024 - बहुजन समाज पार्टी ने छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है. सरगुजा की सीट पर संजय एक्का, रायगढ़ की सीट पर इन्नोसेंट कुजूर और बिलासपुर से अश्वनी रजक को प्रत्याशी घोषित किया है।
बता दे कि बसपा ने जांजगीर चाम्पा लोकसभा से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहित डहरिया को प्रत्याशी बनाया है और रोहित का मुकाबला कांग्रेस के शिव डहरिया और भाजपा के कमलेश जांगड़े से होगा।