Back to News

शारदा मंदिर में सिर काटकर चढ़ाने की कोशिश , युवक ने हवन कुंड के पास रेता अपना गला , हालत नाजुक

शारदा मंदिर में सिर काटकर चढ़ाने की कोशिश , युवक ने हवन कुंड के पास रेता अपना गला , हालत नाजुक
मैहर 16 जनवरी 2024 - मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित मैहर मां शारदा दरबार में एक युवक ने अपने सिर को चढ़ाने के लिए चाकू से गर्दन काट दी। चाकू के घाव से उसकी गर्दन से खून की धारा बहने लगी। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर में भर्ती कराया। युवक की स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार युवक का नाम लल्लाराम दहिया (37) है। वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के कुरान थाना क्षेत्र अंतर्गत गधागाढ़ा गांव का रहने वाला है। वह सोमवार को मां शारदा के दर्शन के पहुंचा था। दर्शन पूजन करने के बाद वह हवन कुंड के पास पहुंचा और चाकू से अपना गर्दन काट लिया। 

हालांकि आसपास में मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने में रोक लिया। उन्हें आसपास मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर मामले की सूचना पर पुलिस ने आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।